16 से पहले अपनी ईकेवाईसी करवा लें छूटे हुए एलपीजी कनेक्शनधारक

हमीरपुर ।

शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस हमीरपुर के प्रबंधक संजीव डढवाल ने अभी तक ईकेवाईसी न करवाने वाले एजेंसी के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 16 अगस्त से पहले अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त तक ईकेवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो सकती है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करके स्वयं भी घर बैठे अपनी ईकेवाईसी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक एवं पात्र उपभोकाओं तक एलपीजी सुविधा एवं सब्सिडी का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। ईकेवाईसी के दौरान उपभोक्ता के आधार की पहचान, एलपीजी उपभोक्ता विवरण, मोबाइल नंबर तथा फेस ऑथेंटिकेशन (बायोमेट्रिक) का सत्यापन किया जाता है।
कनेक्शनधारक अपनी कॉपी, आधार कार्ड और आधार से लिंक्ड मोबाइल फोन साथ लेकर गैस एजेंसी में आकर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। वे स्वयं भी घर बैठे ही ऐप के माध्यम से ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।