बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

बड़सर ,

। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां जोरों पर हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा ने मंगलवार को आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने मंच के निर्माण, ग्राउंड की मार्किंग, दर्शकों के बैठने के लिए बनाए जा रहे अलग-अलग ब्लॉकों, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।