जिला न्यायिक परिसर की आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन

हमीरपुर ।

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013 के विभिन्न प्रावधानों के अनुसार जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और इससे संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन एंड इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (जीएसआईसीसी) यानि आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है।
इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायधीश पंकज शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज बिंद्रा देवी को इस समिति का अध्यक्ष और रीडर ग्रेड-2 शिवानी कतना को सदस्य सचिव बनाया गया है। जबकि, जिला बार एसोसिएशन से एडवोकेट भागीश शर्मा, एडवोकेट केसी भाटिया, एडवोकेट निशा वर्मा, एडवोकेट अनीता कुमारी और सामाजिक संस्था से सुशीला शर्मा को जीएसआईसीसी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।