वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026 के लिए आवेदन 4 तक

हमीरपुर ।

अगर आप स्क्रीन राइटिंग एवं स्क्रीन प्ले का शौक रखते हैं और अगर आपने कोई ऐसी कहानी लिखी है, जिसे आप बड़े स्तर पर ले जाने चाहते हैं तो आपको राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ‘वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026’ के माध्यम से एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
ऐसे प्रतिभाशाली लेखकों के लिए ‘वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026’ के तहत अगस्त माह में मुंबई में, अक्तूबर में ऑनलाइन माध्यम से और नवंबर में गोआ में मेंटोरशिप सेशन आयोजित किए जाएंगे। इन मेंटोरशिप सेशनों में ये प्रतिभाशाली स्क्रीन राइटर्स बड़े फिल्म निर्माताओं और फिल्म इंडस्ट्रीज के अन्य प्रोफेशनल्स के साथ सीधा संवाद करके अपनी कहानियों के लिए बड़ी संभावनाएं तलाश सकते हैं।
एनएफडीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026’ में भाग लेने के इच्छुक स्क्रीन राइटर्स 4 अगस्त रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से 9000 रुपये की फीस जमा करवाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनएफडीसी की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपक्रम एनएफडीसी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता है। इसी कड़ी में ‘वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीन राइटर्स लैब 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।