भोरंज उपमंडल के 10 बस रूटों पर की चर्चा

भोरंज ।

उपमंडल भोरंज में बेरोजगार युवाओं को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत सब्सिडी पर बस रूट आवंटित करने के लिए रूट चिह्नित करने हेतु वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भोरंज उपमंडल में 10 बस रूट चिह्नित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत बस रूट लेने पर युवाओं को ई-बस पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं भोरंज उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी।
बैठक में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अन्य अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टर भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।