हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को किया पूरी तरह खारिज: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर: 06 जुलाई 2026:

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अनीता शर्मा के निर्विरोध अध्यक्ष तथा गुरदीप सिंह के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दोनों जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की यह शानदार जीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन, जनविरोधी नीतियों और लगातार गिरते जनाधार पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल में लगातार हो रहे स्थानीय निकाय एवं पंचायत स्तर के चुनावों में कांग्रेस को मिल रही करारी हार यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जिला परिषद पर भाजपा का एकतरफा विजय प्राप्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना तय है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा, पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने दोनों के सफल, प्रभावी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।