विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस पर गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित ।

हमीरपुर,

विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर गौतम कॉलेज ऑफ
फार्मेसी, हमीरपुर (हि.प्र.) द्वारा एक ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम
“प्राउडली इन माई स्किन: सेलिब्रेटिंग ऑल स्किन टोन्स” रही, जिसका उद्देश्य समाज में एल्बिनिज़्म के प्रति
जागरूकता बढ़ाना तथा सभी त्वचा रंगों के प्रति सम्मान और समानता का संदेश देना था। कार्यक्रम के मुख्य
वक्ता प्रो. (डॉ.) रवि शंकर यादव, प्राचार्य, विनायक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गरसा, कुल्लू रहे। अपने व्याख्यान
में उन्होंने एल्बिनिज़्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, इससे प्रभावित व्यक्तियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा
समाज में समावेशिता और संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विविधता को
स्वीकार करने और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय
के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम एवं सचिव डॉ. रजनीश गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम
की अध्यक्षता निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. प्रो. संजय कुमार ने की। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन
प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. प्रो. दर्श गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के
प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मुख्य वक्ता के विचारों से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एल्बिनिज़्म से संबंधित जागरूकता, सामाजिक समावेशन तथा स्वास्थ्य
संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अंत में मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा
विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने और समानता एवं सम्मान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया
गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।