डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हमीरपुर ।

इस वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल गौरव सम्मान से अलंकृत किए गए प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
नादौन उपमंडल की नौहंगी पंचायत के गांव समूह के निवासी डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करके मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में साहित्य एवं इतिहास के क्षेत्र में कार्य कर रहे लेखकों एवं साहित्यकारों को एक नई पहचान दी है। डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वह कई दशकों से इन क्षेत्रों में कार्य कर रहे थे और मुख्यमंत्री ने इस कार्य को न केवल मान्यता दी है, बल्कि हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलकृंत करके बहुत बड़ा सम्मान भी प्रदान किया है।
डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के लेखक एवं साहित्यकार और विशेषकर, नवोदित लेखक काफी प्रोत्साहित होंगे तथा हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, इतिहास एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।
डॉ. ओम प्रकाश शर्मा का साहित्य लेखन, स्वतंत्रता आंदोलन, इतिहास और समाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन्होंने लगभग 15 पुस्तकें लिखी हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।