स्कूल पुस्तकालयों में पुस्तकों की आपूर्ति के लिए निविदाएं 20 मई तक

हमीरपुर 24 अप्रैल।

जिला के चयनित 19 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के पुस्तकालयों में पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इच्छुक प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं और अन्य संबंधित फर्मों से 20 मई शाम 3 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि निविदा के नियमों एवं शर्तों सहित पूरी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओरजी.इन ddeehmr.org.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। निविदा प्रपत्र इस वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या किसी भी कार्य दिवस को उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।