हमीरपुर में ग्लैमर और सम्मान का संगम, 10 अप्रैल को सजेगा “हिमालयन श्री अवॉर्ड 2026” का भव्य मंच

हमीरपुर!

हमीरपुर जिला 10 अप्रैल को एक भव्य और यादगार आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। आशा किरण संस्थान द्वारा “हिमालयन श्री अवॉर्ड 2026 – सीजन 3” का आयोजन कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के परिसर में किया जाएगा। इस आयोजन को नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें देशभर की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।हिमालयन श्री अवॉर्ड 2026” केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि प्रतिभा, सम्मान और मनोरंजन का संगम बनने जा रहा है, जो हमीरपुर को एक बार फिर सुर्खियों में ले आएगा।
संस्थान के संस्थापक डॉ. योगेंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कार्यक्रम को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 100 से अधिक सेलिब्रिटी, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मेगा स्टार नाइट” होगी, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस अवसर पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रजा मुराद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ राजीव राणा, नितिन मेहता, दिनेश मोहन और कुलदीप शर्मा जैसे कलाकार भी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।इस अवॉर्ड शो में समाज सेवा, शिक्षा, कला, खेल, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह मंच प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक बड़ा अवसर है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फीट ऑफ़ फायर फाउंडेशन और द बैंक बेंचर्स ग्रुप का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।