क्या कारण है कि मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आने से कर रहे हैं परहेज : नरेंदर ठाकुर भाजपा मिडिया प्रभारी

सुजानपुर,

क्या कारण है कि Sukhvinder Singh Sukhu सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आने से परहेज़ कर रहे हैं? जिस विधानसभा क्षेत्र को वे चुनावों के दौरान अपना “घर” बताते नहीं थकते थे, आज उसी क्षेत्र से उनकी दूरी अनेक सवाल खड़े कर रही है: नरेंदर ठाकुर भाजपा मिडिया प्रभारी

पिछले वर्ष राष्ट्रीय होली मेले के दौरान किए गए वादों का क्या हुआ? क्या उन अधूरे वादों के कारण मुख्यमंत्री सुजानपुर की जनता का सामना करने से बच रहे हैं? चुनावों के समय उनकी मित्र मंडली घर-घर जाकर संपर्क कर रही थी, अपने मोबाइल नंबर बांट रही थी, लेकिन आज वे नंबर भी बंद हैं और वह पूरी मंडली क्षेत्र से गायब है। सुजानपुर विधानसभा आज स्वयं को उपेक्षित और अनाथ महसूस कर रही है।
राष्ट्रीय होली महोत्सव के उद्घाटन में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति क्या संकेत देती है? क्या हाल ही में भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता Rajinder Rana द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित हो रहे हैं?
साथ ही यह भी प्रश्न उठता है कि क्या कांग्रेस सरकार में सुजानपुर के विधायक Captain Ranjeet Singh की कोई पूछ नहीं रह गई है, या फिर क्षेत्र की अनदेखी किसी और राजनीतिक कारण से की जा रही है?
सुजानपुर की जनता मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब चाहती है। विकास कार्यों, अधूरे वादों और क्षेत्र की उपेक्षा पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।