जय राम ठाकुर सत्ता से बेदखल होने के उपरांत जनता की नजरों में विश्वसनीयता खो चुके हैं: प्रेम कौशल

Hamirpur,

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सत्ता से बेदखल होने के उपरांत अपने राजनीतिक आचरण और ब्यानों के चलते प्रदेश की जनता की नजरों में विश्वसनीयता और प्रासंगिकता खो चुके हैं! प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी व्यान में कहा कि कांग्रेस पार्टी, सरकार और मुख्यमंत्री का विरोध करने की राजनीति ने जय राम ठाकुर को हास्यास्पद स्थिति में ला दिया है!

उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश में आपदाओं की स्थिति रही हो या केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को आर्थिक रूप से कमज़ोर करने की शाजिशें जय राम ठाकुर केंद्रीय नेताओं को खुश करने तथा कांग्रेस सरकार का विरोध करने की मानसिकता के कारण हिमाचल और हिमाचलियों के साथ खड़े नहीं हुए!
कौशल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन से जय राम ठाकुर की मुलाकात में उनके द्वारा उठाए गए विषयों को उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए क्योंकि भाजपा नेताओं का आचरण लगातार प्रदेश में आर्थिक संकट पैदा कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का रहा है

इसलिए जनता यह जानना चाहती है कि उन्होंने वित्त मंत्री से अपनी मुलाक़ात के दौरान राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के मुद्दे पर क्या चर्चा की और इस विषय पर केंद्रीय मंत्री का नज़रिया हिमाचल के प्रति क्या था!कौशल ने कहा कि मात्र मुलाक़ात का फोटो प्रकाशित करवाने और ब्यान जारी करने से राजनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं होंगे!कौशल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सरकार और मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक रूप से केंद्र के समक्ष हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा करने से इसलिए बचते हैं क्यूंकि उनकी सोच और राजनीति में खोट है तथा भाजपाई नकारात्मक राजनीति करते हैं!

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।