विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह में नवाजे छात्र शिरोमणि

हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया
गया। समारोह में विद्यालय चेयरमैन प्रोफेसर आरसी लखनपाल व चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल
ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या शशि वाला व समन्वयक
डॉक्टर नीता सिंह, रोहित अग्निहोत्री, संजय ठाकुर, विनोद शर्मा, माया शर्मा व पूजा शर्मा ने पुष्प
गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया
गया। विद्यालय छात्र शिरोमणि सक्षम व गार्गी, स्पोर्ट्स कैप्टन अक्षरा, हॉस्टल कैप्टन सुशांत, नेचर
व ईको क्लब अर्पिता, एन. एस. एस कैप्टन दाक्षी व सूर्यांश, एनसीसी कैप्टन यशिता, ए. एफ. एस
कैप्टन अमीषी, एम यू एन कैप्टन कायनात, भाभा, ckWl, रमन व आर्यभट्ट सदन के इप्शिता,
सूर्यांश, अर्णब व कृति को बनाया गया।
2025- 26 सत्र में नियुक्त विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने 2026- 27 के लिए नवनियुक्त सदस्यों को
अपना कार्यभार सौंपा। विद्यालय प्राचार्या शशि वाला ने परिषद के सदस्यों को अपने पद की
गरिमा बनाए रखने व ईमानदारी और सत्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या ने
नवनियुक्त विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दी व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए
अध्यापक वृंद को बधाई दी।