नशे के खिलाफ जोगिंदर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , आरोपी के कब्जे से बरामद की 362 ग्राम चरस

जोगिन्दर नगर।
पुलिस थाना जोगिंदर नगर में FIR नं. 23/26 दिनांक 03.02.2026, धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह मामला मुनीश कुमार (उम्र 42 वर्ष) पुत्र साईं दास, निवासी गांव खुदर, डाकघर बस्सी, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी (हि.प्र.) के विरुद्ध दर्ज किया गया है। अभियोग का पंजीकरण ASI कुलतार सिंह, अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना जोगिंदर नगर द्वारा किया गया।

दिनांक 03.02.2026 को लगभग 5:10 बजे सायं, जब ASI कुलतार सिंह पुलिस स्टाफ के साथ खुदर क्षेत्र में गश्त पर थे, तो एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त आरोपी अपनी दुकान “भभौरी जनरल स्टोर, खुदर” से चरस की अवैध बिक्री कर रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर/एसएचओ सकीनी कपूर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 362 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामदगी के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
थाना प्रभारी सकीनी कूपर ने कहा कि जोगिंदर नगर पुलिस नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।