एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

हमीरपुर,

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल इंग्लिश
ओलंपियाड (सत्र 2025–2026) में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम शैक्षणिक
जगत में गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस एवं गोल्ड मेडल ऑफ
डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता, अनुशासन, सतत परिश्रम और उत्कृष्ट अंग्रेज़ी दक्षता
का प्रभावशाली परिचय दिया। इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में कक्षा तीसरी से नक्षिता ठाकुर, आयत और
विवान धीमान; कक्षा चौथी से वेदार्थ डाबरा, वैभव राणा, सरस भारद्वाज और अस्मी डोगरा; कक्षा
पाँचवीं से दिव्यांश धीमान, काव्या सिंह, दिव्यम शर्मा और आरिक अज़ीम; कक्षा छठी से दिशिता
मौर्या, एवियाना राज सिंह और नमन जैन; कक्षा सातवीं से आयांश सैनी, आन्या, क्षितिज ठाकुर और
आद्विक चौहान; कक्षा आठवीं से भावेश भोगल, श्रेया शर्मा, अरिंदम ठाकुर और मनस्वी अबरोल;
कक्षा नौवीं से आर्यन शर्मा, सना सिंह ठाकुर, अर्णव राणा और रेयांश शर्मा; कक्षा दसवीं से मयंक
शर्मा, शाद आलम, दीवा शर्मा, तवीशी सिन्हा और आद्या; कक्षा ग्यारहवीं से श्रेया शर्मा, स्वास्तिका
गुलेरिया और अक्षिता शर्मा; तथा कक्षा बारहवीं से अर्शिया सिंह चौहान, सिया भारद्वाज और अतुल्य
श्री गुप्ता ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में अभूतपूर्व
वृद्धि की। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी के आद्विक शर्मा एवं कक्षा दसवीं के शाद आलम ने गोल्ड
मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह
सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त
किया जा सकता है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय की
मुख्याध्यापिका श्रीमती कंचन लखनपाल तथा समन्वयिका श्रीमती मनीषा मारवाह ने सभी विजेता
विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए
शिक्षकों के अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय
परिवार को हार्दिक बधाई दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।