हमीरपुर 31 जनवरी।
नगर निगम हमीरपुर के सभी 15 वार्डों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। एसडीएम हमीरपुर एवं नगर निगम हमीरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 30 जनवरी को प्रारूप-17 पर इन मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की सूचना जारी कर दी है। इन मतदाता सूचियों का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम-2012 के अंतर्गत किया गया है।
Author: Himachal Samvaad








