भोरंज के किसानों ने गांव हरनेड़ में समझी प्राकृतिक खेती की बारीकियां

हमीरपुर 22 जनवरी।

विकास खंड भोरंज के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने तथा उन्हें इसकी बारीकियां सिखाने के लिए कृषि विभाग की आतमा परियोजना की ओर से एक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत विकास खंड भोरंज के 30 किसानों के समूह को विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़ का दौरा करवाया गया। ग्राम पंचायत बफड़ीं के गांव हरनेड़ को ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना’ के तहत एक आदर्श ग्राम बनाया जा रहा है। यहां लगभग सभी किसान प्राकृतिक खेती ही कर रहे हैं। गांव के प्रगतिशील किसान ललित कालिया ने भोरंज के किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न फायदों की विस्तृत जानकारी दी।
आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश कुमार, उप परियोजना निदेशक डॉ. राजेश शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक डा.ॅ शशिपाल अत्रि, कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश कुमार, खंड तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।