प्रो. धूमल से मिले शिक्षक प्रकोष्ठ के भाजपा प्रदेश सह-संयोजक रमेश रानौत

समीरपुर:
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक रमेश रानौत ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिक्षक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस भेंट के दौरान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशवीर जम्वाल, जिला सह-संयोजक राजेंद्र चंब्याल, विजय गौतम, रमेश शर्मा, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह, जसवंत सिंह तथा राजेश कंवर भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. धूमल को शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा जिले एवं प्रदेश स्तर पर किए जा रहे कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने शिक्षक प्रकोष्ठ की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर शिक्षकों से संवाद मजबूत करने, सकारात्मक विचारधारा के प्रसार और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।