बीपीएल चयन के नियमों में ढील, 25 तक किए जा सकते हैं नए आवेदन : गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर।

प्रदेश सरकार ने बीपीएल चयन प्रक्रिया के नियमों में रियायत देने का निर्णय लिया है। अब पक्के मकान वाले परिवार भी बीपीएल श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में बीपीएल चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण 31 दिसंबर 2025 को पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी सूचियां खंड स्तरीय समिति द्वारा प्रकाशित की जा चुकी हैं। अब बीपीएल प्रक्रिया के द्वितीय एवं तृतीय चरण आरंभ करने के आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं, जिसमें मानदंडों को संशोधित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि पक्का मकान होने के कारण बीपीएल में चयन से वंचित हुए आवेदकों को अब बहिष्करण मानदंड से छूट प्रदान की गई है। बीपीएल चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में इन आवेदक परिवारों की सूची तैयार की जाएगी।
बीपीएल चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण में ऐसे परिवार शामिल किए जाएंगे, जिनमें 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ सदस्य हों, या ऐसे परिवार जिनमें केवल 59 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन सदस्य हों तथा 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई भी सक्षम व्यस्क न हो। ऐसे परिवार जिनमें महिला मुखिया हो तथा उनमें 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई सक्षम पुरुष सदस्य न हो यानि विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त या अन्य एकल महिलाओं के परिवार भी शामिल किए जाएंगे।
पात्र परिवार 25 जनवरी तक पंचायतों में नए आवेदन भी कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि खंड स्तरीय समितियां बीपीएल की सूचियों को 31 जनवरी तक अधिसूचित कर देंगी। उपायुक्त ने इनके लिए नए पात्र परिवारों से 25 जनवरी तक संबंधित पंचायत में आवेदन करने की अपील की है।।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।