सरकारी समारोहों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 8 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित

हमीरपुर।

वर्ष 2026 के दौरान गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, हिमाचल दिवस और जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले अन्य सरकारी समारोहों एवं कार्यक्रमों के दौरान टैंट, सजावट, भोजन, स्नैक्स, एलईडी, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, कंप्यूटर-प्रिंटर्स, फूल-गुलदस्ते और निमंत्रण कार्ड एवं स्टेशनरी के सामान इत्यादि की व्यवस्था के लिए 8 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
जिलाधीश हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी एवं इससे संबंधित अन्य सेवाओं, कंप्यूटर-प्रिंटर्स और अन्य हार्डवेयर के सामान, निमंत्रण कार्डों की प्रिटिंग और स्टेशनरी के अन्य सामान, भोजन, जलपान एवं स्नैक्स की चार अलग-अलग निविदाएं सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 19 जनवरी सुबह 11 बजे तक सहायक आयुक्त कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी।
इसी प्रकार टैंट, एलईडी, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और फूल-गुलदस्तों इत्यादि की भी चार अलग-अलग निविदाएं 20 जनवरी सुबह 11 बजे तक सहायक आयुक्त कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। ये निविदाएं भी उसी दिन खोल दी जाएंगी।
इन सभी निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय में या जिला नाजिर शाखा में संपर्क किया जा सकता है। सहायक आयुक्त ने इच्छुक एवं पात्र फर्मों से इन सेवाओं के लिए निविदाएं भरने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।