हमीरपुर ।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण के आवेदन अब एसडीएम कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने जिला के शस्त्र लाइसेंस धारकों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंसों के नवीनीकरण फॉर्म संबंधित एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ही प्रेषित करें।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि लाइसेंस धारकों से प्राप्त नवीनीकरण के आवेदनों को एसडीएम अपनी संस्तुति के साथ इन्हें लाइसेंसिंग अथॉरिटी को प्रेषित करेंगे। इस संबंध में जिला के पांचों उपमंडलों के एसडीएम को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Author: Himachal Samvaad












