स्वराज इंजिन्स लिमिटेड के सैकड़ों पदों के लिए आईटीआई लंबलू में साक्षात्कार 9 को

हमीरपुर ।

मोहाली स्थित स्वराज इंजिन्स लिमिटेड में एसोसिएट ट्रेनी (आईटीआई) के 300 पदों और डिप्लोमाधारकों के फिक्स्ड टर्म इम्पलॉयमेंट आधार पर भरे जाने वाले 300 पदों के लिए 9 दिसंबर को आईटीआई लंबलू में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
आईटीआई लंबलू के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि एसोसिएट ट्रेनी के पदों के लिए एमएमवी, मैकेनिक, ऑटो, ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर, मशीनिस्ट, मैक, डीजल, ट्रैक्टर, टूल एंड डाई मेकर और अन्य टेªडों के पासआउट हो चुके अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15,150 रुपये मासिक वेतन के अलावा ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि फिक्स्ड टर्म इम्पलॉयमेंट आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए अभ्यर्थी मैकेनिकल डिप्लोमाधारक या डिप्लोमा इन प्रोडक्शन या ऑटोमोबाइल प्रोग्राम में डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित युवाओं को 16,065 रुपये मासिक वेतन के अलावा ईएसआई, पीएफ, बोनस, नाइट शिफ्ट अलाउंस, वर्दी, एक टाइम खाना, दो टाइम चाय और कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी, पहचान का प्रमाण, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, कोविड-19 वेक्सीनेशन का सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94184-50844 और कंपनी के मोबाइल नंबर 93061-97730 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।