बड़ू में 29 को आयोजित किया जाएगा विशाल विधिक साक्षरता शिविर

हमीरपुर,
। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सहयोग से शनिवार को बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय के मैदान में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज भी उपस्थित रहेंगे।
शनिवार सुबह साढे दस बजे आरंभ होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।