अनुराग सिंह ठाकुर ने दुख की इस घड़ी में अंकुश, अभिषेक को दी संवेदना और संबल

हमीरपुर:
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पिछले कल देर शाम पूर्व में रहे प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा के परिवार से मिलने उनके हमीरपुर स्थित आवास पर पहुँचे। ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अंकुश दत्त शर्मा के पिता जी का लंबी बीमारी के पश्चात देहांत हो गया था। इस दुखद घड़ी में अनुराग ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने परिवार से बातचीत करते हुए कहा कि किसी प्रियजन को खोना जीवन का अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के समाज के प्रति योगदान और उनके सरल, स्नेही स्वभाव को भी याद किया।

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने अंकुश दत्त शर्मा के छोटे भाई अभिषेक दत्त शर्मा, जो वर्तमान में जिला भाजपा में आईटी संयोजक के रूप में कार्यरत हैं, को भी संबल प्रदान किया। दोनों भाइयों, अंकुश दत्त और अभिषेक दत्त ने इस कठिन घड़ी में समर्थन और स्नेह प्रदान करने के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका आगमन परिवार के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है, और भाजपा परिवार द्वारा दिखाया गया यह मानवीय संवेदना भाव हमेशा स्मरणीय रहेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।