महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती पर निकाली शोभा यात्रा,आर्य समाज हमीरपुर मना रहा वार्षिक उत्सव

हमीरपुर –
महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती की जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन शुक्रवार के दिन किया गया। आर्य समाज हमीरपुर की तरफ से वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके उपरांत शहर भर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में लोग तथा डीएवी के छात्र शामिल रहे। शुक्रवार को शुरू हुए वार्षिक उत्सव में सुबह के समय यज्ञ, भजन तथा उपदेश का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके उपरांत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी दयानंद चौक से आर्य समाज भवन तक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा में डीएवी स्कूल के छात्रों, आर्य समाज के सदस्यों तथा शहर के गणमान्यों ने भाग लिया। शोभा यात्रा में डीएवी के छात्रों द्वारा शोभा यात्रा में नारे लगाए गए तथा आर्य समाज से प्रेरित झांकी निकाली गई। इस तीन दिवसीय उत्सव में भजन उपदेशिका अंजलि आर्य, पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के उपदेश आचार्य नारायण सिंह व हिमाचल प्रदेश के भजनोपदेशक वीर सिंह आर्य विशेष रूप से अपने उपदेशों व भजनों का ज्ञान गंगा का प्रवाह करेंगे। 30 नवंबर रविवार को एक बजे से आर्य समाज भवन हमीरपुर में ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी देश का विकास उसकी युवा पीढ़ी के कारण ही संभव हो पता है तथा यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे तथा मोबाइल की गलत आदतों से दूर रखें।

आर्य समाज हमीरपुर में महासचिव योगराज नंदा ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। आज उनका 201वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक वार्षिक उत्सव का अयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की स्थापना का 150वां वर्ष चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तदोपरांत ध्वजारोहण की रस्म निभाई गई। ध्वजारोहण के उपरांत शोभा यात्रा निकाली गई है।

इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर के छात्रों ने भजनों तथा भाषण द्वारा आर्य समाज और स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।