फोर्टिफाइड चावल को लेकर भ्रांतियों को बताया बिल्कुल निराधार

हमीरपुर 27 नवंबर।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने सरकारी राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा रहे फोर्टिफाइड चावल के बारे में फैली भ्रांतियों एवं अफवाहों को बिल्कुल निराधार बताया है।
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने बताया कि यह चावल बहुत ही पौष्टिक और सेहत के लिए फायदेमंद है।
उन्होंने बताया कि इस चावल में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्वों को 99ः1 के अनुपात में मिलाया गया है। यानि 99 किलोग्राम चावल में एक किलोग्राम पोषक तत्व मिलाकर इसे फोर्टिफाइड किया गया है। फोर्टिफाइड होने के कारण इसका रंग कुछ बदल जाता है और कई बार इसके दाने पानी में तैरते हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह चावल पूरी तरह सुरक्षित, पौष्टिक और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुरूप है। शरीर में लौह तत्व की कमी को दूर करने तथा अनीमिया जैसे गंभीर रोग से रोकथाम के लिए इस चावल में पोषक तत्व मिक्स किए जाते हैं।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।