भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में एक बूथ पर दस किसान प्रहरी बनाने की हुई चर्चा

हमीरपुर

भाजपा किसान मोर्चा मंडल शहरी हमीरपुर की बैठक बुधवार को हमीरपुर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल शहरी किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की।
जबकि जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा मंडल शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और प्रभारी राजेश सहगल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर किसान मोर्चा के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई एवं एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी जोड़ने बारे चर्चा की गई। इसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारियां बांटी गई।
इसके साथ ही चार 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली विशाल रैली के लिए सभी को आमंत्रित किया गया एवं अपने साथ अन्य कार्यकर्ताओं को लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चला जा रही विभिन्न योजना को घर-घर तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा शहरी मंडल हमीरपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।