भोरंज में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे का विरोध करने की शपथ

भोरंज ।
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय और इसके आस-पास के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा न करने और देश को नशा मुक्त बनाने में हरसंभव योगदान देने की शपथ ली।
नायब तहसीलदार रवि कुमार ने मिनी सचिवालय के परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा अन्य को भी इस बारे में जागरुक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। नशे से ग्रसित व्यक्ति सामाजिक हानि के साथ ही शारीरिक हानि भी उठाता है और अपने परिवार को नष्ट कर लेता है। इतना ही नशे का आदी व्यक्ति जुर्म भी करता है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलती है।
उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और समाज एवं देश के विकास में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी प्रभावित करता है। इसलिए, हम सब को इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।