राष्ट्रीय स्तर पर छाया हिम अकादमी का परचम-40 छात्रों का हुआ चयन

हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल ने सत्र 2025–26 में खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए जिला व राज्य
स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन सुनिश्चित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में
छात्रों ने अनेक पदक, ट्रॉफियाँ और राष्ट्रीय चयन प्राप्त किए।
एथलेटिक्स में U-14 बालिका वर्ग जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही।प्रियांशी और अहाना राज्य के लिए
चयनित हुईं, जबकि प्रियांशी ने राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। U-19 बालिका वर्ग ने ओवरऑल विजेता
बनकर 5 कांस्य, 4 रजत और 4 स्वर्ण पदक जीते।
प्रज्ञा और दक्षिता राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि दक्षिता SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।
फुटबॉल में U-19 बालक फुटबॉल टीम जिला स्तर पर रनर-अप और राज्य स्तर पर विजेता रही।
स्टान्जिन वांगटाक, वर्दान, तौसिफ और थुकजय राज्य टीम के लिए चयनित हुए।
कुश्ती U-19 बालिका कुश्ती टीम जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही। टीम ने 3 कांस्य, 4 रजत और 2 स्वर्ण
पदक जीते। आरुषि और अमीति राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि आरुषि SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए
चयनित हुई। U-19 बालक कुश्ती टीम ने जिला स्तर का ओवरऑल विजेता ट्रॉफी जीती । टीम ने 4 कांस्य, 3 रजत
और 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। युवराज और तनिष राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।
बॉक्सिंग में U-19 बालिका टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 4 रजत और 6 स्वर्ण
पदक जीते। निकिता, अहाना, हर्षिता, अन्वेशा, सिम्मी चौहान और आनंदी सूद राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं।
अन्वेशा ने राज्य स्तर में रजत पदक जीता। अमाया (कक्षा 11) U-17 SGFI ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई
। U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 5 रजत और 3 स्वर्ण पदक जीते।
अद्विक कुंवर, वेदिक और अर्जुन राज्य स्तर के लिए चयनित हुए, जबकि अर्जुन ने राज्य स्तर में रजत पदक जीता।
योग में U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता और राज्य स्तर पर रनर-अप रही।
टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीते।
यशोवर्धन अत्रि और गौरव कुमार SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।