भाजपा जिला हमीरपुर ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए मंडल और जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की

हमीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने दिसंबर माह से प्रारंभ होने जा रही संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों को ध्यान में रखते हुए मंडल एवं जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियाँ की हैं।

इन संगठनात्मक कार्यों हेतु जिनको मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है उनमें मंडल भोरंज के लिए विपन अग्निहोत्री (जिला उपाध्यक्ष), मंडल समीरपुर के लिए चमन लाल ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष), मंडल बमसन के लिए विनोद ठाकुर (जिला प्रवक्ता), मंडल सुजानपुर के लिए जगन कटोच (जिला उपाध्यक्ष), मंडल हमीरपुर शहरी के लिए सुरेंद्र मिन्हास (जिला सचिव), मंडल हमीरपुर ग्रामीण के लिए होशियार सिंह (जिला कार्यालय सचिव), मंडल बड़सर के लिए संजीव शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), मंडल ढटवाल के लिए राजेश सहगल (जिला महामंत्री), मंडल नादौन के लिए मनजीत ठाकुर (जिला सचिव) और मंडल गलोड़ के लिए राजिंदर कुमार (जिला सचिव) को नामित किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने जिला हमीरपुर के पाँचों मोर्चों के भी प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिनमें महिला मोर्चा के लिए राजकुमारी ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष), युवा मोर्चा के लिए अजय रिंटू शर्मा (जिला महामंत्री), किसान मोर्चा के लिए हरीश शर्मा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए कमल नयन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए हुक्म सिंह बैंस (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) शामिल हैं।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर 1 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव और धरना-प्रदर्शन हेतु विधानसभा क्षेत्रों के लिए सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं — विधानसभा भोरंज के लिए राकेश ठाकुर (जिलाध्यक्ष), विधानसभा सुजानपुर के लिए प्रियव्रत शर्मा (जिला सह-प्रभारी), विधानसभा हमीरपुर के लिए राजेश सहगल (जिला महामंत्री), विधानसभा बड़सर के लिए अजय रिंटू शर्मा (जिला महामंत्री) और विधानसभा नादौन के लिए अमित ठाकुर (जिला प्रभारी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों का विस्तार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियाँ की गई हैं। उन्होंने सभी नए नियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में समर्पण भाव से कार्य करें।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।