हमीरपुर,
गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर (हि.प्र.) में आज राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के उपलक्ष्य में एक
विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ.
मीनाक्षी राणा, एसोसिएट प्रोफेसर, विभाग—फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ
फार्मेसी, बनूर (पटियाला), पंजाब ने शिरकत की। डॉ. मीनाक्षी राणा ने मिर्गी रोग के लक्षणों, कारणों, उपचार
विधियों तथा इससे जुड़े सामाजिक भ्रांतियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस रोग
के प्रति जागरूक रहने और समाज में सही संदेश फैलाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान गौतम कॉलेज ऑफ
फार्मेसी के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, एम.डी. श्री जगदीश गौतम, चेयरमैन डॉ. रजनीश गौतम, सभी
फैकल्टी सदस्य एवं कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनके
मूल्यवान मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और विद्यार्थियों के
प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ।
Author: Himachal Samvaad












