विश्व मधुमेह दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में डॉ प्रवीण चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर की अध्यक्षता में मनाया गया

हमीरपुर,
विश्व मधुमेह दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में डॉ प्रवीण चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर जी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर डॉ प्रवीण चौधरी ने उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए कहा कि मधुमेह बीमारी हमारे देश में तेजी से फ़ैल रही है और एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों में भी डायबिटीज के मामले देखने में मिल रहे हैं डायबिटीज में शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है यह शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी के कारण होता है।जब शरीर इंसुलिन को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो हाई ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है ऐसे में डायबिटीज की गंभीरता को समझते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस बीमारी के जोखिम कारक मोटापा, हाइपरटेंशन, एक्सरसाइज न करना, अल्कोहल, जेनेटिक्स, अनहेल्दी डाइट, तनाव,पर्यावरणीय कारक आदि से इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने कहा कि डायबिटीज से बचाव करने के लिए हमें हेल्दी डाइट फल सब्जियां, साबुत अनाज लेना चाहिए, रोजाना एक्सरसाइज करें कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, हेल्दी वेट बनाये रखे, स्ट्रैस मैनेज करने के लिए ध्यान,योगा,डीप ब्रीदिंग करनी
चाहिए और समय पर निदान, नियमित हेल्थ चेकअप से जल्दी पता लगाने में मदद मिलती है और डॉ के अनुसार अपनी दवाईयां आदि नियमित रूप से ले।इस मौके जिला कोऑर्डिनेटर नेहा कटोच सहित 40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।