एक भारत आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बड़सर,

एक भारत आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक श्री इंद्रदत्त लखनपाल जी ने की। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल ढटवाल के मंडल अध्यक्ष श्री यशवीर पटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव शर्मा, महामंत्री श्री रवि कानूनगो, मीडिया प्रभारी श्री सोम दत्त,
सभी मोर्चों के पदाधिकारी जिनमें महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री पंकज, महामंत्री श्री ऋतुराज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री कमलेश ढिल्लो, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को सायं 4:00 बजे बड़सर चौक से गारली चौक तक आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल बनाने हेतु मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ भाग लेंगे।
इस महान आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी होंगे।
यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत (मायभारत) – हमीरपुर (हि.प्र.) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
मंडल ढटवाल से लगभग 700 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
आम जनमानस से भी विनम्र अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाएं और “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।