नादौन ।
खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नादौन के पुराने आवासीय भवनों, प्रयोगशाला भवन, भंडार कक्ष और अन्य भवनों को गिराने तथा इनके मैटिरियल को उठाने के लिए खुली बोली 25 नवंबर को सुबह दस बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति 25 नवंबर को सुबह दस बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नादौन में दस हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट या एफडीआर जमा करवाकर इस बोली में भाग ले सकते हैं।
Author: Himachal Samvaad












