भोटा स्कूल के डीपीई संदीप कुमार ने राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स में 3 पदक

हमीरपुर 10 नवंबर।

8 और 9 नवंबर को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा के डीपीई संदीप कुमार ने 3 पदक जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थी जीवन से ही उम्दा एथलीट रहे संदीप कुमार ने जूडो में गोल्ड मैडल, 200 मीटर दौड़ और ट्रिपल जंप में सिल्वर मैडल और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किए।
इस सराहनीय प्रदर्शन के बाद वह 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा की प्रधानाचार्य सनम और अन्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि के लिए संदीप कुमार को बधाई दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।