हमीरपुर ।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क पर बरोहा के पास पुल के निर्माण कार्य के चलते यातायात को अगले वर्ष 30 अक्तूबर तक डायवर्ट किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पुल के निर्माण कार्य के कारण बड़ू और बरोहा के बीच यातायात डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए बड़ू चौक से बरोहा में सूरज स्वीट्स के भवन तक विशेष रूप से अस्थायी सड़क बनाई गई है। जबकि, बड़े वाहन बड़ू चौक से ककड़ियार होते हुए तरोपका पहुंच सकते हैं।
भोरंज की ओर से आने वाले वाहन तरोपका चौक से मट्टनसिद्ध चौक की ओर डायवर्ट होकर हमीरपुर पहुंच सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
-0-
Author: Himachal Samvaad












