हमीरपुर,
गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़, हमीरपुर के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम ने आज
हमीरपुर बाईपास से गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ तक नई सड़क का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर
डॉ. रजनीश गौतम (सचिव), प्रो. (डॉ.) संजय कुमार (प्राचार्य, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी) उपस्थित रहे।
शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए श्री जगदीश गौतम (एम.डी.) ने कहा, “गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ की स्थापना
एक छोटे से प्रयास से हुई थी, लेकिन आज यह संस्थान शिक्षा का मजबूत स्तंभ बन चुका है। यह उपलब्धि
टीम, विद्यार्थियों और स्थानीय समाज के सहयोग से संभव हो सकी है। सड़क की उपलब्धता क्षेत्रीय विकास के
लिए आधारशिला होती है।” उन्होंने आगे कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना ही
नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए श्रेष्ठ वातावरण प्रदान करना भी है। कार्यक्रम के अंत में
सभी विशिष्ट अतिथियों ने मिलकर सड़क पर पहली यात्रा की, जिससे कॉलेज तक पहुँचने में अब आसानी
होगी और क्षेत्रीय विकास को नए आयाम मिलेंगे। स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए
कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की सामाजिक,
शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।
Author: Himachal Samvaad












