हमीरपुर।
अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आम लोगों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से भी जागरुक करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है।
इसी अभियान के तहत मंगलवार को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत कलूर और किटपल, बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत करेर और नगर पंचायत भोटा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलूर और किटपल में आयोजित कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने राजीव जस्सल की अगुवाई में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के उपायों और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। इसी प्रकार, करेर और भोटा में साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने शिवदयाल की अगुवाई में लोगों को जागरुक किया।
Author: Himachal Samvaad








