हमीरपुर 29 सितंबर। आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बाल विकास परियोजना हमीरपुर की कुठेड़ा वृत्त के अंतर्गत ग्राम पंचायत देई का नौण में पंचायत प्रधान सपना कुमारी की अध्यक्षता में पोषण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक अक्षित चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए संतुलित आहार और मौसमी फल-सब्ज़ी बहुत जरूरी हैं। गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को इन्हें अपने दैनिक आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला यदि स्वस्थ होगी, तभी शिशु भी स्वस्थ होगा। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा, मीना, रजनी, मीरा और कल्पना का विशेष योगदान रहा।
Author: Himachal Samvaad








