ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास ने बांटी 10.50 लाख की सहयोग राशि

हमीरपुर
ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास हमीरपुर ने प्रदेश में भयंकर बाढ़ से आई आपदा से त्रस्त परिवारों में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुये दूरस्थ क्षेत्र तीसा के 42 परिवारों में आर्थिक सहयोग किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को जानकारी दी कि इस आपदा में अपने समाज के बंधुओं जिन्होंने अपने घरों को खोया हैं, उनका सहयोग करने के कार्य को न्यास ने प्राथमिकता दी हैं। उन्होने बताया की भले ही संस्थान की यह पहल सागर में बूंद के समान हैं, परंतु फिर भी न्यास अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेगा।
उन्होने बताया कि न्यास पहले भी सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाता आया हैं, चाहे रक्तदान शिविर हो, स्वास्थ्य जांच कैंप हो या फिर समाज में पीड़ित बंधुओं के सहयोग कि बात हो। उन्होने कहा कि भविष्य में भी इन परिवारों के साथ समन्वय रखा जाएगा और जो भी वांछित सहयोग होगा किया जाएगा।
उन्होने बताया कि महाजन सभा चम्बा में ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास हमीरपुर द्वारा जिनके घर आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे, ऐसे चम्बा, तिस्सा स्थानों से प्रभावित 42 परिवारों को 10.50 लाख की सहायता राशि दी गई। ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास की ओर से न्यास के अध्यक्ष अशोक शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह, सह प्रांत प्रचारक ओम प्रकाश, विभाग संघचालक डॉ शिवदयाल, जिला संघचालक राजेश कुमार उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्मृति न्यास के पदाधिकारी ने सभी प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी सब की सहायता की जाएगी और समाज के अन्य दानी सज्जनों तथा सामाजिक संस्थाओं से सहयोग के लिए आह्वाहन किया।
इस अवसर पर प्रीणा पंचयत से तीथी राम और राकेश कुमार, किलोद से राकेश कुमार, दुलड़े से कमला देवी, होली से बलदेव सिंह, सरदेव सिंह, स्वर्ण देवी, चमन लाल, राकेश कुमार, संतोष कुमार, सन्नी कपूर, राजमल, राज कुमार, अजय कुमार, दुलड़ा से दिनेश कुमार, जड़ेरा से अनिल कुमार, शेरपुर से व्यास देव, सुदली से करतार सिंह, संजय कुमार, सलूनी से भरथु राम, मोहित ठाकुर, मन सिंह, भलेई से पवन कुमार, सुभाष कुमार, दरसों, चुराह से ब्यास देवी, चुरू राम, योग राज, श्रीमति देई देवी, भगत राम, कमला देवी, टिमरु राम, गोविंद, देर राज, राम सिंह, सुख बाहदुर, भाटियात से राजेश कुमार, ऋतु, देविंदर कुमार, शकुंतला देवी और इंदौरा से राजेश कुमार के परिवारों को सहयोग किया गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।