प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक

हमीरपुर।
वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीई और डीएनटी वर्ग के विद्यार्थियों से 30 सितंबर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने बताया कि 30 सितंबर तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की पाठशाला स्तर पर सत्यापन और त्रुटिपूर्ण आवेदनों के पुनः सत्यापन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक पूरी की जानी है।
उन्होंने जिला के सभी राजकीय और प्राइवेट वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों तथा मुख्यध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे पुनः सत्यापन की प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक हर हाल में पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
उपनिदेशक ने कहा कि यदि किसी पाठशाला का छात्रवृत्ति का मामला पाठशाला स्तर पर लंबित रहता है या पुनः सत्यापित नहीं होता है अथवा कोई अन्य त्रुटि पाई जाती है तो उस संस्थान के प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।