ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे मतदाता सूचियों के प्रारूप

हमीरपुर,
स्थानीय निकायों के चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर में भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, जिला की सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के प्रारूप ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी करते हुए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष बैठकों की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। उन्होंने जिला के सभी 6 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों के लिए 20 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं।
उपायुक्त ने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपनी-अपनी ग्राम सभा में जाकर मतदाता सूचियों के प्रारूप का अवलोकन करके यह सुनिश्चित कर लें कि उनके नाम इन सूचियों के प्रारूप में शामिल हो गए हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।