अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से हो सकता है बहरापन ,सुनने में हो रही है दिक्कत तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

हमीरपुर 02 सितंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण और कई अन्य कारणों से बहरापन हो सकता है। बहरापन एक लक्षण है न कि कोई बीमारी। व्यक्ति कम सुनने की शिकायत कर सकता है या फिर बिल्कुल भी न सुनाई देने की। इसी के मद्देनजर प्रतिवर्ष 30 अगस्त से 4 सितंबर तक बहरापन जागरुकता एवं नियंत्रण सप्ताह मनाया जाता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरुकता शिविरों के माध्यम से लोगों को बहरेपन के कारणों और बचाव के बारे में जागरुक कर रहा है। उन्होंने कहा कि अत्याधिक शोर, तेज गति से मोटरसाइकिल चलाना, प्रैशर हार्न, लाउड स्पीकर और पटाखों का प्रयोग और ज्यादा मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल जैसी गतिविधियां हमें बहरेपन की तरफ ले जा रही हैं। इन गतिविधियों के दौरान 74 से 116 डेसीबल रेंज की ध्वनि उत्पन्न होती है, जबकि सुरक्षित ध्वनि 85 डेसीबल है। डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अगर आप तेज ध्वनि के संपर्क में रहते हैं तो इससे श्रवण दोष का शिकार हो सकते हैं। कम सुनाई देने की शिकायत होने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लें। उन्होंने कहा कि बहरेपन के जल्दी निदान व इलाज और जागरुकता बढ़ाकर इसमें काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।