गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्राओं का दमदार प्रदर्शन, निकिता को तीसरा स्थान

हमीरपुर
गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष के
परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निकिता ने तीसरा स्थान, मीना देवी ने पांचवां स्थान, मेघना ने नौवां स्थान और
मीनाक्षी ने दसवां स्थान प्राप्त किया और इसी तरह गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्राओं ने हिमाचल तकनीकी
शिक्षा बोर्ड की टॉप 10 सूची में 4 स्थान हासिल किए। गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार ने
छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम ने
भी छात्राओं और कॉलेज के प्रिंसिपल को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन
छात्राओं ने कॉलेज, शिक्षकों और अभिभावकों का नाम रोशन किया है, जो कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।