बचत भवन की दुकान की नीलामी 11 सितंबर को

हमीरपुर 25 अगस्त। उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित बचत भवन की प्रथम मंजिल पर बाजार की तरफ नवनिर्मित दुकान को आधे बरामदे सहित मासिक किराये पर दिया जाएगा और इसकी नीलामी प्रक्रिया 11 सितंबर को सुबह 11 बजे बचत भवन के हॉल में पूर्ण की जाएगी।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि दुकान का क्षेत्रफल 190 वर्ग फुट और आधे बरामदे का क्षेत्रफल 355 वर्ग फुट है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन पत्र पूर्ण पते, आधार कार्ड और राशन कार्ड सहित 10 सितंबर सायं 5 बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त और जिला बचत विकास एवं सेवा समिति के सचिव के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दुकान का न्यूनतम आरक्षित मासिक किराया 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। मासिक किराये पर जीएसटी अलग से देय होगा। सफल बोलीदाता को यह दुकान तीन वर्ष के लिए दी जाएगी तथा उसे तीन माह का किराया अग्रिम राशि के रूप में जमा करवाना होगा। अन्य नियमों एवं शर्तों की जानकारी के लिए सहायक आयुक्त और जिला बचत विकास एवं सेवा समिति के सचिव के कार्यालय मंे संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।