सेवा और सद्भावना का संदेश : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर और हीरानगर के स्वयंसेवकों ने बाँटी मुस्कानें

सद्भावना दिवस के अवसर पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर एवं हीरा नगर
की एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों ने राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
(हिमाचल प्रदेश) का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मरीजों और उनके परिजनों को
दोपहर का भोजन परोसकर सेवा, करुणा और मानवता का अनूठा संदेश दिया। एन.एस.एस.
प्रमुख श्री हरीश शर्मा (विकास नगर) एवं श्रीमती दीपशिखा (हीरा नगर) के मार्गदर्शन में
संपन्न इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सहानुभूति, एकता और सामाजिक
उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मरीजों
से संवाद कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल समाज
में सकारात्मकता का संचार करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक
सिद्ध होते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल ने स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते
हुए कहा – "सच्ची शिक्षा वही है जो समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के साथ जुड़ी हो। हमारे
विद्यार्थियों ने आज सेवा और सद्भावना का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य छात्रों
के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।" सद्भावना दिवस पर किया गया यह सेवा कार्य हिम अकादमी
पब्लिक स्कूल की सामाजिक प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के समग्र विकास का जीवंत प्रमाण
बन गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।