आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (ऐ ई एस एल)ने एंथे 2025 लॉन्च किया जो छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए सशक्त बनाएगा

हमीरपुर,
छात्रों के सपनों को कामयाबी में बदलते हुए 16 सफल साल पूरे करने पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड जो टेस्ट प्रिपरेशन में देश की अग्रणी संस्था है ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम की शुरुआत का ऐलान किया है।भारत के एकेडमिक कैलेंडर में हर साल का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट माने जाने वाले एंथे 2025का मकसद कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से लड़ने और असली प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है।गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए एंथे 2025 में स्टूडेंट्स को ₹250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100प्रतिशत तक) दी जा रही है जो क्लासरूम,आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी।इसके साथ ही ₹2.5करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे।यह एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए नीट,जेईई,स्टेट सीईटी,एनटीएसई और ओलिंपियाड के जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की बेस्ट कोचिंग पाने का रास्ता खोलता है जो आक़ाश के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाती है।

इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए आकाश अब इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च कर रहा है एक स्कॉलरशिप परीक्षा जो कक्षा 8 से12 तक के छात्रों के लिए आकाश इन्विक्टस जेईई एडवांस्ड प्रिपरेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए है।यह एक नेशनल लेवल एलिजिबिलिटी कम स्कॉलरशिप टेस्ट है जो 24 अगस्त,31अगस्त और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगा।तीन घंटे की यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1बजे तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध होगी जिसकी एप्लिकेशन फीस ₹300 है।जो छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे उन्हें 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप और शानदार कैश प्राइज दिए जाएंगे।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ और एमडी दीपक मेहरोत्रा ने कहा एंथे अब देशभर के छात्रों के लिए एक उम्मीद की पहचान बन चुका है। पिछले 16 वर्षों में हमने मेधावी छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने का मौका दिया है चाहे उनकी आर्थिक स्थिति या लोकेशन कुछ भी हो।आकाश में हमारा मानना है कि हर छात्र में क्रिटिकल थिंकिंग, समस्याएं हल करने और बदलाव लाने की क्षमता होती है।एंथे 2025 इस सोच को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को सही संसाधन,सहयोग और मोटिवेशन देगा ताकि वे आगे बढ़ें और चमकें।हमारी वाइड नेटवर्क और हाइब्रिड लर्निंग मॉडल से हम क्वालिटी एजुकेशन को हर छात्र के लिए सुलभ और परिणाम केंद्रित बना रहे हैं।उन्होंने आगे कहा इस साल से हम इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लॉन्च कर रहे हैं जो स्कॉलरशिप और आकाश इन्विक्टस कोर्स में एडमिशन के लिए होगा। यह एडवांस जेईई की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रीमियम प्रोग्राम है जिसमें छात्रों की कॉन्सेप्ट समझ और कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी को परखा जाएगा।

एंथे ने सालों से कई टॉपर्स को तैयार किया है। 2025 में एक मिलियन से ज़्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया जिससे यह देश का एक सबसे बड़ा स्कॉलरशिप एग्ज़ाम बन गया। आकाश के कई मौजूदा टॉपर्स ने अपनी तैयारी एंथे से शुरू की थी।यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी जिससे देशभर के छात्रों को फ्लेक्सिबिलिटी और पहुंच मिल सके। ऑनलाइन परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक होगी जिसमें छात्र अपनी सुविधा से एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं।ऑफलाइन एग्ज़ाम 5 और 12 अक्टूबर 2025 को देशभर के 415 से ज़्यादा आकाश सेंटर्स पर होगा जो 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।एंथे 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। एग्ज़ाम फीस ₹300 है ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए। शुरुआती आवेदन करने वालों को 50प्रतिशत की छूट मिलेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।