पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हमीरपुर जिला का दो दिवसीय दौरा*

हमीरपुर,

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर 13 अगस्त से हमीरपुर जिला के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन 13 अगस्त को वे प्रातः 11:45 बजे भाजपा बिझड़ी मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

इसके उपरांत, श्री ठाकुर दोपहर 2:00 बजे बिझड़ी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना है।