सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने इस सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

हमीरपुर 31 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ की गई है।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि अब पात्र लोग स्वयं मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप से या नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से वेबपोर्टल हिमपरिवार.एचपी.जीओवी.इन/ईकल्याण himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर लॉग इन करके सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करने के बाद इन्हें वेबपोर्टल पर अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा के आरंभ होने से बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों, एकल नारियों और अन्य पात्र लोगों को काफी सुविधा होगी।
उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस ऑनलाइन सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।