सलासी में ईएसआईसी का जागरुकता शिविर 30 को

हमीरपुर ।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का लाभ निजी क्षेत्र के सभी पात्र कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की ओर से कई जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 जुलाई को सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
हाल ही में हमीरपुर में स्थापित किए गए ईएसआईसी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में नियोक्ताओं यानि विभिन्न उद्यमों के मालिकों एवं उच्च अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। शिविर के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिभागियों को ईएसआईसी की योजना स्प्री-2025 यानि स्कीम फॉर प्रोमोशन ऑफ रजिस्टेªशन ऑफ इंप्लॉयर्स एंड इंप्लॉयीज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
10 या इससे अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाले उद्यमों और इनके कर्मचारियों को ईएसआईसी के तहत पंजीकृत किया जाता है, ताकि इन कर्मचारियों को ईएसआई एक्ट के तहत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। स्प्री-2025 योजना के तहत एक जुलाई से 31 दिसंबर तक विशेष जागरुकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।